अशोक नगर: कॉलोनाइजर मुकेश साहू और अंकित अग्रवाल पर FIR दर्ज, न्यायालयीन विवादित जमीन को निर्विवाद बताकर बेचने का आरोप
अशोकनगर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कॉलोनाइजरों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर अशोकनगर निवासी दीक्षा गुप्ता की शिकायत पर शनिवार देर रात दर्ज की गई। यह एफआईआर काॅलोनाइजर मुकेश साहू व अंकित अग्रवाल पर दर्ज की गई है।