दुद्धी ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में एलिम्को कानपुर की टीम ने 100 परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम में ऑडियोलॉजिस्ट विपिन कुमार पांडेय के साथ आनंद सिंह, रोहिणी कारंडे, शशि और मनीष कुमार शामिल रहे। सभी ने बच्चों का कुशलतापूर्वक परीक्षण कर उनकी जरूरत के अनुसार उपकरणों की सूची तैयार की।