साहेबपुर कमाल: कुरहा के पास NH फोरलेन पर सड़क हादसे में मां-बाप के सामने भाई-बहन की मौत
कुरहा के समीप NH फोरलेन पर सड़क हादसे में भाई-बहन की हुई मौत मृतकों की पहचान खगड़िया जिला के गंगौर ओपी स्थित जलकौड़ा गांव के रहने वाले जनार्दन तांती के बेटे दिलीप कुमार (8) और बेटी राजनंदनी कुमारी (11) के रूप में की गई है। हादसे में दोनों बच्चों के पिता जनार्दन तांती (42) घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।