चैनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में बेरोजगारी और पेपर लीक का बनाया रिकॉर्ड: अभिषेक तिवारी जिला महासचिव कांग्रेस
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने रविवार दोपहर 4 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में बेरोजगारी और पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाया है। सरकार बेरोजगार युवाओं को गुमराह कर रही है। युवाओं को सबसे ज्यादा पेपर लीक की मार पड़ी है। युवा दिन रात पढ़ाई करते हैं।