अम्बाला: शंभु बॉर्डर पर कल मनाया जाएगा कामगार महिला दिवस, झंडे बनाने की तैयारी में जुटे किसान
Ambala, Ambala | Mar 7, 2024 कल 8 मार्च को शंभू बॉर्डर पर कामगार महिला दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन व अन्य किसान संगठनों ने हरियाणा और पंजाब की महिलाओं को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने के लिए अपील की है। इसी की तैयारी में आज शाम से ही झंडा बनाने का काम किसान संगठनों ने शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कल महिलाएं ही मंच का संचालन करेंगी।