अम्बाला: थाना नग्गल क्षेत्र से अफीम तस्करी के मामले में 90.20 ग्राम अफीम व बुलेट मोटरसाईकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Mar 7, 2024 थाना नग्गल के क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्ति की तलाशी के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में आरोपी मोहित निवासी गांव मिर्जापुर जिला अंबाला को 90.20 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया । आज माननीय न्यायालय में पेश किया न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ।