अम्बाला: सीएम मनोहर लाल ने वीसी के जरिए अंबाला में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया शुभारंभ, सांसद कार्तिकेय शर्मा रहे मौजूद
Ambala, Ambala | Mar 7, 2024 पंचकूला से सीएम मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंबाला में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। अंबाला शहर के डीईओ ऑफिस में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिकरत की और विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि वह आईएमटी के लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं।