बहल: तहसील कार्यालय के बाहर किसान सभा ने धरना-प्रदर्शन कर आंधी-तूफान से बर्बाद फसलों का मांगा मुआवजा
Bahal, Bhiwani | Jun 12, 2024 अखिल भारतीय किसान सभा बहल के कार्यकर्ताओं द्वारा 6 जून को आए आंधी-तूफान से बर्बाद कपास व सब्जियों की विशेष गिरदावरी करवा, फसल मुआवजा की मांग को लेकर तहसील कार्यालय बहल पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता सुबेदार धनपत सिंह खंड प्रधान तथा संचालन सचिव मंदरुप यादव नूनसर ने किया।