अरवल: एमएसपी कानून लागू करने की मांग को लेकर,संयुक्त किसान मोर्चा अरवल के द्वारा ट्रेक्टर मार्च निकाला गया
Arwal, Arwal | Jan 27, 2024 अरवल संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया जो भाकपा माले कार्यालय से होते हुए,ब्लॉक परिसर पहुंचा जहां सभा की गई । सभा को संबोधित करते हुए,विधायक कॉ.महानंद सिंह ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून लाया गया था, वो वापस तो कर दिए गए लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं है, अभी भी वापस नहीं करना चाहती है , सरकार इसे लटकाए रखना चाहिए है।