अरवल: सदर प्रखंड में RLJD जिला इकाई अरवल के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए आभार मार्च निकाला गया
Arwal, Arwal | Jan 27, 2024 राष्ट्रीय लोक जनता दल जिला इकाई अरवल के द्वारा सदर प्रखंड में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के उपलक्ष्य में आभार मार्च निकाला गया। मौके पर राष्ट्रीय लोक जनता दल जिला के अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जा रहा है इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा आभार मार्च का आयोजन किया गया, जो भगत सिंह चौक से होते हुए सदर प्रखंड परिसर तक आयोजित किया गया है ।