15 तारीख के बाद प्रयागराज जंक्शन पर चार पहिया और दो पहिया वाहन लेकर जाने पर उठानी पड़ सकती है दिक्कत
Sadar, Allahabad | Apr 9, 2026
अगर आप 15 तारीख के बाद प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड की तरफ अपने वाहन को लेकर जा रहे हैं और वाहन पार्किंग करके कहीं जाने का इरादा है तो आप को अपना रूट बदलना होगा क्योंकि 15 तारीख से प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। 15 अप्रैल से जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।