भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन शुरू हुए 5 दिन बीत चुके हैं,लेकिन टिकट सिस्टम में कोई सुधार नहीं हुआ है। यात्रियों कोमैन्युवल टिकट मिल रहे हैं । इसी सिस्टम की वजह से गुरुवारको एम्स मेट्रो स्टेशन पर हंगामे जैसी स्थिति भी बन गई। दरअसल, काउंटर से एक साथ 80 टिेकट देने से मना करनेपर लोग नाराज हो गए। उनका कहना था कि क्या इतनेटिकट देने में मेट्रो को 6 घंटे चाहिए?