सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ में अब गिनती के ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सैदपुर नगर स्थित विभिन्न गंगा घाटों पर सफाई अभियान चरम पर है। बाढ़ के दौरान गंगा घाटों पर जमा मिट्टी और बेतरतीब उग आई झाड़ियों को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।