मंगलौर के नारसन विकासखंड के मोहम्मदपुर जट गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई पात्र परिवारों के नाम नई सूची से गायब हैं, जबकि अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और सूची के दोबारा सत्यापन की मांग की है।