उतरौला: थाना श्री दत्तगंज पुलिस ने खरदौरी बाईपास से 20 पाउच देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
16 अप्रैल बुधवार शाम 5:00 बजे थाना श्री दत्त गंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान 20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ खरदौरी बाईपास से अभियुक्त मोनू सिंह निवासी खरदौरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।