चंदेरी: जारसल चक्क में पानी के गड्ढे में गिरने से चार साल के बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
जारसल चक्क में पानी के गड्ढे में गिरने से एक चार साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार जारसल चक्क निवासी अरविंद लोधी उम्र 32 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग 9 बजे थाने में बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे जारसल चक्क निवासी विकास लोधी उम्र चार वर्ष कि घर के पास स्थित पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई ।