जमुआ: बकरीद को लेकर पचंबा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
Jamua, Giridih | May 23, 2026 आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवंठ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को 5 बजे पचंबा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजीव कुमार ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, वार्ड पार्षद एवं कई समाजसेवी उपस्थित थे।