झालरापाटन: राता देवी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत, असनावर पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
झालावाड़ के रातादेवी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक विवाहिता की मृत्यु हो गई।असनावर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 11बजे शव पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि बाडिया गोवर्धनपुरा की रहने वाली सुमित्राबाई असनावर से खरीदारी कर अपने पुत्र के साथ घर लौट रही रही थी, लेकिन सामने से आ रही बाइक सेउनकी बाइक टकरा गई