पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन एंटीवायरस चला रखा है। जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं। आरोपियों से शुक्रवार रात 8 बजे पूछताछ में मोबाइलों में ठगी के सबूत मिले हैं।