मोहनिया: महिला सिपाही को गुरु नानक होटल अंडरपास के पास गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Mohania, Kaimur | Jun 21, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के गुरु नानक होटल के अंडरपास के पास बीते दिनों महिला सिपाही को ट्रेन पकड़ने जाने के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जहां पुलिस ने अनुसंधान के दौरान कुदरा थाना क्षेत्र के पचपोखरी से घटनाक्रम में लाइनर का काम करने वाले अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है । आगे की पुलिस कार्रवाई कर रही है।