अनूपपुर: रात में हाथी का तांडव: खांड़ा बांध के पास घरों में तोड़फोड़, पेड़ भी उखाड़े
अनूपपुर जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर ग्राम पंचायत खाड़ा (वन बीट पोंड़ी) में बीती रात 5 हाथियों के दल से बिछड़ा एक हाथी गांव में पहुंच गया। खांड़ा बांध के पीछे बोधन सिंह और मोहन सिंह के घरों के पास घूमते हुए हाथी ने तोड़फोड़ मचाई। इस दौरान कटहल और बांस के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा लोगों को सत