शुजालपुर: ग्राम खेड़ा गुर्जर में देवनारायण चरित कथा का समापन, महाप्रसादी का आयोजन हुआ
ग्राम खेड़ा गुर्जर में भगवान श्री देवनारायण चरित कथा के समापन अवसर पर भव्य महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा के अंतिम दिन वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान देवनारायण जी की आराधना की। महाप्रसादी में सभी ग्रामवासियों एवं आगंतुकों