बिसौली: कमालपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, डायल 112 की गाड़ी पर तैनात सिपाही गंभीर रूप से घायल
Bisauli, Budaun | Feb 28, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास शनिवार को 3 बजे करीब तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सिपाही अब्दुल हमीद गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल सिपाही अब्दुल हमीद डायल 112 की गाड़ी संख्या 7840 पर तैनात बताए जा रहे हैं।