सुसनेर: डोंगरगांव में तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने उड़ाए ऑटो के परखच्चे, सुसनेर का युवक गंभीर घायल, झालावाड़ रैफर
ग्राम डोंगरगांव में बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक दुर्घटना में सुसनेर के रहने वाले गोविंद प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे झालावाड़ रेफर किया गया है पुलिस ने मामले की जान शुरू कर दी है।