तेतरिया: पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने कदमा से एक महिला तस्कर को 4.66 किलो अफीम और ₹3 लाख नगदी के साथ किया गिरफ्तार
राजेपुर पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम के साथ कदमा गांव में छापेमारी कर उमेश प्रसाद जायसवाल के घर से एक महिला तस्कर को 4.66 किलो अफीम एवं 3 लाख रुपए नगदी के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान उमेश प्रसाद जायसवाल की पत्नी कृष्णा देवी के रूप हुई। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने शनिवार को शाम 4 बजे दी।