प्रतापपुर: नौतपा में मौसम का मिजाज बदला, खड़गवां में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत
खड़गवां क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच हुई इस झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप और उमस के बाद आसमान में बादल छाए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और मौसम सुहावना हो गया।