राजगीर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस अकादमी का किया दौरा, प्रशिक्षु महिला पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी में चल रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की और वहां प्रशिक्षण ले रही महिला पुलिस अफसरों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अफसरों से उनकी ट्रेनिंग से जुड़े अनुभवों और चुनौतियों के बारे