मुरैना नगर: टिकटोली दूमदार में भ्रष्टाचार पर ग्रामीणों के पहुंचने पर भड़के सरपंच पति, गुस्से में फेंकी सील, वीडियो वायरल
ग्राम पंचायत टिकटौली दूमदार का एक ऐसा मामला सामने आया है ।जहां घोटाले की शिकायत लेकर पंचायत पहुंचे ग्रामीणों के सामने सरपंच पति भड़क गए और गुस्से में पंचायत की सील फेंक दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।बताया जाता है कि कागजों में विकास कार्यों को पूरा दिखाकर लाखों करोड़ों रुपए की राशि निकाली गई। जबकि मौके पर कोई काम नहीं कराए गए।