सिवनी मालवा: ग्राम पथाडा में रेत माफियाओं पर कार्रवाई, ओवरलोड डंपर व 2 मोटरबोट जब्त
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने सिवनी मालवा तहसील में बड़ी कार्रवाई की है। रविवार दोपहर 4 बजे राजस्व विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पथाडा स्थित नर्मदा नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 मोटरबोट समेत 2 ओवर लोड डंपर वाहन को पकड़ा गया इस दौरान जब्त वाहन को शिवपुर