बड़हलगंज के बिसुनपुरा गांव मे एक महिला की शिकायत पर उसके पट्टिदार पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने उन्हें मकान से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की पहचान नीलम राय, पत्नी संजय कुमार राय के रूप मे हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पट्टिदार पिता-पुत्र उन्हें उनके मकान से बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं।