ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने बहेरिया में कच्ची शराब बेचने पर 30 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के बहेरिया में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 30 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, ईसागढ़ पुलिस को रविवार को शाम लगभग 5 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बहेरिया में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बहेरिया निवासी सुनील अहिरवार उम्र 30 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।