सिवनी: सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों से भरी ऑटो पलटी, 14 बच्चे सवार, 3 छात्राएं गंभीर घायल
Seoni, Seoni | Jul 18, 2026 सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की बार-बार जताई गई आशंकाएं आखिरकार हादसे में बदल गईं। शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर कंडीपार स्थित विद्यालय से लौट रहे करीब 14 बच्चों से भरी एक ऑटो सकरी रोड पर ओवरलोड डंपर के कट मारने से पलट गई। हादसे में तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। इस घटना ने जिला प्र