नावकोठी: चक्का में मंगलवार सुबह आंधी-तूफान से विशाल महुआ का पेड़ उखड़ा, बिजली के पोल भी गिरे
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर पंचायत के चक्का में आए भीषण आंधी तूफान के कारण एक विशाल महुआ का पेड़ जड़ से उखड़ गया। इसके कारण बगल से गुजर रहे लगभग तीन बिजली के पोल धराशायी हो गए। इससे पूरे गांव की बिजली बाधित हो गई है। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति चालू करने की मांग की है।