मुरादाबाद: बलदेवपुरी में दबंगों ने महिला को घर में घुसकर पीटा, बचाने आए तीन अन्य लोगों के साथ की मारपीट, महिला सहित चार लोग घायल
मुरादाबाद में दबंगों ने महिला को घर में घुसकर पीटा। महिला को बचाने आए स्वजनों को भी धारदार हथियारों से किया घायल। मारपीट में चार लोग घायल बताए गए। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि तीन के सामान्य चोट आई है।दबंगों पर घर में घुसकर लूटपाट करने का भी आरोप लगा है।पूरा मामला थाना कटघर के बलदेवपुरी का बताया गया है।