परबत्ता: अगुवानी स्टील पुल पर आवाजाही प्रतिबंधित होने से किसान और स्थानीय लोग परेशान
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी घाट पर अगुवानी पुल के समानांतर बने अगुवानी स्टील पुल पर बुधवार शाम से आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। इस अचानक फैसले से आसपास के किसानों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार पुल निर्माण कंपनी के एक अधिकारी ने बुधवार शाम करीब पांच बजे बताया कि प्रशासनिक निर्देश के बाद स्टील पुल पर आवागमन पर