विश्रामपुर के नावाडीह कला के पास शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की तस्करी करते एक पिकअप वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने दोपहर तकरीबन तीन बजे जानकारी देते हुये बताया कि एक पिकअप वाहन (जेएच 03 ए डब्लू 9020) सात गोवंशीय पशु लदा जब्त हुआ है।