गुरारू: गुरारू में वट सावित्री पूजा पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, अखंड सौभाग्य की कामना की
Guraru, Gaya | May 16, 2026 शनिवार सुबह वट सावित्री पूजा को लेकर गुरारू क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह करीब सात बजे से ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ गुरारू रेलवे परिसर स्थित वट वृक्ष के पास जुटने लगी। सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा की।