बैरिया गांव में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर कोयला लदा एक अनियंत्रित हाइवा सीधे एक मकान में जा घुसा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार घटना सुबह की है।