गरौठा: गरौठा कस्बे में ओवरलोड ट्रांसफार्मर में धमाका, बुशिंग ब्लास्ट के बाद भीषण आग लगी; खौलता तेल दूर तक फैला
गरौठा के ग्यापुरी मोहल्ले में 25 केवी ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद बुशिंग ब्लास्ट हो गया। धमाके से ट्रांसफार्मर फट गया और खौलता तेल दूर तक फैल गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने का आरोप लगाते हुए अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।