संतकबीरनगर के थाना महुली में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जुलूस के नियम, सुरक्षा व सोशल मीडिया पर सतर्कता के दिशा-निर्देश दिए गए। सभी ने सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।