कटनी बीना रेलखंड खंड के हरदुआ रेलवे स्टेशन के रेलवे आउटर पर आज सोमवार एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही GRP और RPF मौके पर पहुंचीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास पूछताछ कर रही है