अररिया: कोसकीपुर में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 16, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के कोसकीपुर वार्ड संख्या 01 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है.