अररिया: शहर के जिरो माइल में दिनदहाड़े बैरियर कर्मी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Feb 15, 2025 अररिया में दिन दहाड़े बाइक सवार हथियारबंद दो अज्ञात बदमाशों ने बैरियर काट रहे एक व्यक्ति को गोलीमार घायल कर दिया है। गनीमत यह रही की गोली युवक के दाए हाथ और सीना को छूकर निकल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के जीरोमाईल समीप की है। गोली लगने से घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के गैयारी वार्ड नंबर चार निवासी मो.फिरोज आलम के पुत्र लाल मोहम्मद बताएं जा रहे है।