तिलहर: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर नगर के पूर्वी तिराहे पर जोरदार स्वागत हुआ, कई पदाधिकारी रहे उपस्थित
दरअसल आज युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला तिलहर नगर के पूर्वी तिराहे पर पहुंचे। यहां उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर तमाम युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपना समर्थन जताया। इस मौके पर पारस शुक्ला ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया।