ग्राम बड्ढा वाजिदपुर के खेतों में तेंदुआ दिखाई देने का दावा, ग्रामीणों में दहशत
Siyana, Bulandshahr | May 25, 2026
ग्राम बड्ढा वाजूदपुर के खेतों में तेंदुआ दिखाई देने के दावे से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं दर्जनों ग्रामीण रात्रि में लाठी डंडों के साथ तेंदुए की तलाश में जुटे रहते हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में गांव के खेत में तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने भी जांच पड़ताल की।