छतरपुर नगर: ग्राम सिमरिया में युवक पर जानलेवा हमला, एसपी से लगाई कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी संतोष कुशवाहा ने आज 09 जून दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार 8 जून को वह गांव में एक दुकान पर खड़ा था तभी गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज दी।