बलरामपुर: सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर हुआ चेतावनी बिंदु के ऊपर, जिला प्रशासन ने अलर्ट रहने की दी चेतावनी
नेपाल की पहाड़ियों पर हुई भारी वर्षा से जिले में राप्ती नदी का जल स्तर चेतावनी विंदु के ऊपर पहुंच गया है।हालांकि नदी अभी खतरे की निशान से नीचे है लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।उन्होंने बाढ़ राहत बचाव से संबंधित सभी विभाग अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड पर एवं क्षेत्र में भृमणशील रहने के निर्देश दिया है।