बलरामपुर: गोविंदपुर में भेड़िए ने नहीं सियार ने व्यक्ति पर किया था हमला, प्रभागीय वन अधिकारी ने दी जानकारी
प्रभागीय वन अधिकारी बलरमपुर डॉक्टर एम सेममारन ने बताया कि थाना गौरा चौराहा गोविंदपुर में रात में किसी जानवर ने अपने घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति को आंशिक रूप से घायल कर दिया एक बच्ची को भी खरोच दिया । जिसे लोगों ने भेड़िया बताया । उन्होंने कहा कि इसकी जांच वन विभाग के टीम द्वारा कराई गई जिसमें सियार के पद चिन्ह पाए गए उन्होंने कहा कि भ्रामक सूचनाओं से बचें।