पटना ग्रामीण: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- इस बार नरेंद्र मोदी सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे
मंत्रिमंडल में विभाग के बंटवारे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया में बयान देते हुए कहा हमको इसमें कुछ नहीं बोलना है लेकिन इतना जरूर है कि इस बार नरेंद्र मोदी सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस बार विपक्ष बहुत मजबूत है साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा आगे आगे देखिए होता है क्या.