अरवल: अरवल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं
Arwal, Arwal | Apr 1, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रीती कमल के समक्ष आमजनों ने अपनी शिकायतें रखीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी निवासी उपस्थित हुए, जिन्होंने भूमि विवाद, अपराध, बिजली-पानी की समस्याएं सहित विभिन्न मुद्दे बताए। महोदया ने सभी फरियादों को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई शिकायत लंबित नहीं रहेगी।